धनतेरस पर स्लीपर बसों में आज मुंबई से इंदौर का टिकट 4600 रुपए का

दीपावली के लिए पुणे या मुंबई से शुक्रवार को इंदौर आने वाले यात्रियों को स्लीपर बसों में चार से पांच गुना तक किराया…

Oct 25, 2019, 07:56 AM IST

दीपावली के लिए पुणे या मुंबई से शुक्रवार को इंदौर आने वाले यात्रियों को स्लीपर बसों में चार से पांच गुना तक किराया देना होगा। 700 से 1200 रुपए तक में मिलने वाला टिकट 4200 से 4600 रुपए में मिल रहा है।

वहीं, इंदौर से पुणे या मुंबई का किराया 700 से 1500 के बीच है। बस ऑपरेटरों के अनुसार आने का ट्रैफिक काफी ज्यादा है। किराए में बढ़ोतरी का यह बड़ा कारण है।

उधर, अॉल इंडिया परमिट का किराया परिवहन विभाग तय नहीं करता। त्योहार के सीजन में बस अॉपरेटर मनमाना किराया न लें, इसे लेकर परिवहन विभाग बैठक कर निर्देश भी जारी कर चुका, फिर भी बस ऑपरेटरों पर कोई असर नहीं है।

उधर, बढ़ा हुआ किराया लेने और परिवहन विभाग की बस संचालकों पर किसी तरह की सख्ती नहीं होने से यात्री परेशान हैं।

About पुरुषोत्तम बेरागी इंदौर

View all posts by पुरुषोत्तम बेरागी इंदौर →

Leave a Reply