प्रदर्शन / भोपाल नगर निगम बंटवारे के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

  • भाजपाइयों ने पुतला दहन किया।भाजपाइयों ने पुतला दहन किया।

  • एमपी नगर में भाजपा नेताओं ने बंटवारे के विरोध में सरकार का पुतला जलाया
  • भाजपा विरोधस्वरूप सभी वार्डाें में मशाल जुलूस निकालने की तैयारी में

भोपाल. भोपाल नगर निगम बंटवारे के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल जारी है। शनिवार को भाजपा नेता विरोध स्वरूप एक बार फिर से सड़क पर उतरे और कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसला नहीं बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। एमपी नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में एकत्रित भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तानाशाही का अारोप लगाते हुए पुतला भी दहन किया। विरोध स्वरूप इन्हांेने शहरभर में कमलनाथ तेरी तानाशाही नहीं चलेगी… लिखे पोस्टर भी लगाए हैं।

भाजपा ने शहर में लगाए विरोधस्वरूप पोस्टर।

कांग्रेस सरकार के मंत्री ने हाल ही में भोपाल निगम को दो भागों में बांटने की बात कही थी, जिसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए भोपाल को बांटना चाह रही है। बंटवारे से भोपालवासियों पर आर्थिक भार बढ़ेगा साथ ही विकास की गति भी धीमी पड़ जाएगी। बंटवारे के विरोध स्वरूप भाजपा लगातार सड़क पर उतर रही है। शनिवार को एक बार फिर सड़कों पर उतरे नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। भाजपा ने विरोध की अगली कड़ी में भोपाल के सभी 85 वार्डों में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन का फैसला लिय है। उन्हांेने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने इस तानाशाही भरे फैसले को नहीं बदला तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। वहीं भाजपा वार्डों में मशाल जुलूस निकालने की तैयारी में भी है।

जानकारी अनुसार भोपाल नगर निगम बंटवारे की प्रक्रिया के तहत भोपाल कलेक्टर द्वारा बंटवारे पर मांगे गए दावे आपत्तियों की समय सीमा खत्म हो चुकी है। कलेक्टर द्वारा सरकार के पास भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर सरकार फैसला लेगी। मंजूरी के बाद प्रस्ताव राज्यपाल पास भेजा जाएगा। राज्यपाल यदि प्रस्ताव को मंजूरी दे देते हैं तो भोपाल दो नगर निगम में बंट जाएगा।

miss maya

reporter

One thought on “प्रदर्शन / भोपाल नगर निगम बंटवारे के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Leave a Reply

%d bloggers like this: