
Nov 05, 2019, 02:18 AM
इंदौर .विस्तारा एयरलाइंस की इंदौर-दिल्ली के बीच दूसरी फ्लाइट 5 नवंबर से शुरू होगी। इंदौर से यह फ्लाइट रात 8.30 बजे रवाना होगी। एयरलाइंस 11 दिन में इंदौर से दूसरी फ्लाइट शुरू कर रही है। पहली फ्लाइट एयरलाइंस कंपनी ने 26 अक्टूबर से शुरू की थी। वह फ्लाइट इंदौर से सुबह 8.55 बजे रवाना होती है। विस्तारा एयरलाइंस की इंदौर से एक अौर फ्लाइट शुरू होने के बाद अब एयरलाइंस की सुबह अौर रात को दिल्ली के लिए कनेक्टिविटी मिल गई। इंदौर से दिल्ली आने-जाने के लिए अब 10 फ्लाइट हो गई हैं। जेट की फ्लाइट बंद होने के बाद इंदौर-दिल्ली के बीच 8 फ्लाइट रह गई थीं।
यह है शेड्यूल : रात 8:30 बजे इंदौर से
शाम 6:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर शाम 7:55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
रात 8:30 बजे इंदौर से रवाना होकर 10:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
(इंदौर से दिल्ली का किराया 2300 से 2900 रुपए। एयरलाइंस कंपनी ने अपनी पहली फ्लाइट इंदौर से 26 अक्टूबर से शुरू की है। वह सुबह 6:55 बजे दिल्ली से रवाना होकर 8:20 बजे इंदौर आती है। सुबह 8:55 बजे इंदौर से रवाना होकर 10:25 बजे दिल्ली पहुंचती है।)
164 सीटर विमान भरेगा उड़ान
8 बिजनेस क्लास
24 प्रीमियम इकॉनाेमी
132 इकॉनाेमी सीटें