महाराष्ट्र चुनाव / अकोला में मोदी ने कहा- राष्ट्रवाद को हमने राष्ट्र निर्माण के मूल में रखा, ये सावरकर के संस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को महाराष्ट्र के जालना और पनवेल में भी जनसभाएंमोदी ने इससे पहले रविवार को जलगांव और भंडारा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया थाराज्य की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान है, वहां 19 से चुनाव प्रचार थमेगा

Oct 16, 2019

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र के अलोका में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा किराष्ट्रवाद को हमने राष्ट्र निर्माण के मूल में रखा, ये सावरकर के संस्कार हैं। आज जलाना और पनवेल में भी उनकी रैली होनीहैं। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा की 288 सीटों पर मतदान हैं। ऐसे में 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे से यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा।

इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने जलगांव और भंडारा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक खत्म करने के विरोध पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया था। मोदी ने कहा था कि कश्मीर हमारा मस्तक है, नापाक पड़ोसी वहां अशांति फैलाने की कोशिश में जुटा है।

उन्होंने यह भी कहा था कि अनुच्छेद 370 पर अटल फैसला कुछ नेताओं को मंजूर नहीं है। उन्हें चुनौती देता हूं कि दम है तो अपने घोषणापत्र में लिखें- हम 370 को वापस लाएंगे। इस दौरान उन्होंने राकांपा प्रमुख शरद पवार का नाम लिए बगैर उनके एक वायरल वीडियो पर तंज भी कसा था।

मुंबई में 18 अक्टूबर को मोदी की अंतिम रैली
प्रधानमंत्री की 17 अक्टूबर को पुणे, सतारा और परली में जनसभाएं करेंगे। इसके बाद आखिर में वे 18 अक्टूबर को मुंबई में चुनावी जनसभा के साथ महाराष्ट्र में चुनावी अभियान का समापन करेंगे।

भाजपा-शिवसेना का गठबंधन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना ने गठबंधन किया है। शिवसेना 125 जबकि भाजपा 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी 38 सीटें अन्य सहयोगी दलों को दी है। भाजपा-शिवसेना का मुख्य मुकाबला कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से है।

Leave a Reply