महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 52 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

मुंबई 
इसी महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक द्वारा जारी की गई इस सूची में 52 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्हाण, पूर्व सीमए विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख का नाम प्रमुख है। 

इससे पहले 29 सितंबर को कांग्रेस ने 51 सीटों के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। दूसरी लिस्‍ट में पृथ्वीराज चव्हाण को कराड से, धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण से और जालना से कैलाश गोरंट्याल को उम्‍मीदवार बनाया गया है, जबकि अजंता राजपति यादव को कांदिवली पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। 

पुणे से कसबा पेठ में कांग्रेस नगर निगम के नेता अरविंद शिंदे और शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व नगरसेवक दत्तात्रय बहिराट की घोषणा की गई है।

, ,

Leave a Reply