विजयदशमी पर भारत को मिला राफेल, 30 मिनट तक उड़े राजनाथ सिंह

योगिताअहिरवार ि‍विशेषसंवाददाता

वायुसेना के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा ओम लिखकर की. इसके बाद उन्होंने राफेल विमान में करीब 25 मिनट की उड़ान पूरी की. उन्होंने कहा कि फरवरी 2021 तक हम 18 राफेल विमानों की डिलिवरी प्राप्त करेंगे और अप्रैल-मई 2022 तक हमें सभी 36 विमान मिल जाएंगे.

2022 तक सभी राफेल विमान भारत आ जाएंगे

राजनाथ सिंह ने दशहरा के दिन 36 राफेल विमानों में से पहले विमान को औपचारिक रूप से प्राप्त कर लिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि फरवरी 2021 तक हम 18 राफेल विमानों की डिलिवरी प्राप्त करेंगे और अप्रैल-मई 2022 तक हमें सभी 36 विमान मिल जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह हमारी आत्मरक्षा का एक हिस्सा है न कि किसी के खिलाफ आक्रामकता का संकेत. यह एक निवारक है

.
उड़ान से लौटकर क्या बोले राजनाथ?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये उड़ान बेहद रोमांचक और बहुत आरामदायक रही. ये पल बेमिसाल और अनोखा था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं किसी सुपर सोनिक स्पीड एयरक्राफ्ट में उड़ूंगा.

8 अक्टूबर का दिन मील का पत्थर है: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में पहले राफेल विमान प्राप्त करने से पहले अपने संबोधन में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक्स शिराक और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. राजनाथ ने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए 8 अक्टूबर का दिन मील का पत्थर है और यह दिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के नई ऊंचाई पर पहुंचने का प्रतीक है. राजनाथ ने कहा, ‘पूर्व राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के साथ मिलकर भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की आधारशिला रखी थी.’


About Yogita Ahirwar Bhopal

View all posts by Yogita Ahirwar Bhopal →

Leave a Reply