भाजपा के संगठन चुनाव में भारी उलटफेर हो गए हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्ष के लिए 35 से 40 और नगर अध्यक्ष के लिए 45 से 50 के बीच की उम्र तय किए जाने से इंदौर के कई दावेदार दौड़ से बाहर हो गए हैं। खासकर मंडल चुनाव में वर्तमान 18 में से दर्जनभर से ज्यादा अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। वहीं,वर्तमान में महामंत्री का दायित्व संभालरहे अध्यक्ष पद के कई दावेदार भी अब दौड़ से बाहर हैं। ऐसे में कई नए दावेदार सामने आएंगे।