
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल स्वच्छता निरीक्षक के रूप में अपनी बेदाग छवि 25 वर्ष की सफलतम निष्कलंक सेवा पूर्ण कर आज दिनांक 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।
श्याम टॉकवाल ने नीमच में सन 1985 में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्य प्रारंभ किया था। 1998 में स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में नियमित हुए।
उसके पश्चात सन 2002 से 2004 तक स्वच्छता निरीक्षक की ट्रेनिंग हेतु भोपाल रहे। उसके बाद वह पदोन्नत हुए। श्याम टॉकवाल मैं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर पालिका नीमच की आडिट शाखा जलकल शाखा राजस्व शाखा में भी उल्लेखनीय सेवाएं दी है।विशेष तौर पर यह बात उल्लेखनीय है कि सन 2016 के सिंहस्थ में सर्वश्रेष्ठ सेवा देने पर मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था।इसके साथ ही खतरनाक कोरोना काल में कोविड प्रभारी के रूप में सराहनीय प्रशंसनीय सेवा देने के लिए भी वह सम्मानित किए गए।
इसके साथ ही श्याम टॉकवाल ने वर्ष 2016 से सन 2018 तक नगर परिषद मानसा में भी अपनी सेवाएं दी है।नीमच शहर में स्वच्छता निरीक्षक के रूप में श्याम टांकवाल साहब ने बेहतरीन कार्य किया है जिसके चलते वह सभी जगह लोकप्रिय रहे हैं। सभी शासकीय विभागों में नगर पालिका संबंधित किसी भी कार्य के लिए लोग श्याम टॉकवाल से ही संपर्क करते रहे हैं।
आज 31 अगस्त 2023 को भले ही वह रिटायर हो रहे हैं किंतु अपने द्वारा नगर पालिका परिषद में प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।