व्‍यापम चौराहे पर आज अर्जुन सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण 

भोपाल।  कांग्रेस शासनकाल में टीटी नगर चौराहे पर लगाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की मूर्ति बनवाई गई थी। लेकिन शासन के निर्देश के बाद भी क्षेत्रीय नेताओं के विरोध के कारण अब तक इसका लोकार्पण नहीं किया गया। हालांकि इस तीन बार मूर्ति की जगह बदली जा चुकी है। वर्तमान में यह मूर्ति व्यापम चौराहे के पास रखी है। बुधवार को हुई बरसात से मूर्ति में ढंका कपड़ा भी फट गया। जिससे बिना लोकार्पण के ही अर्जुन सिंह की मूर्ति लोगों को दिखने लगी।

एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर रहे अर्जुन सिंह की प्रतिमा का आज अनावरण होगा। भोपाल के व्यापमं चौराहे पर दो सालों से अनावरण का इंतजार कर रही पूर्व सीएम की प्रतिमा को लेकर बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया था। त्रिपाठी ने 4 मार्च को इस प्रतिमा के अनावरण का ऐलान किया था इसी बीच सरकार की ओर से 7 मार्च की तारीख तय कर दी गई। तीन साल की जद्दोजहद के बाद आज सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद अर्जुन् सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम मंगलवार सुबह 10 बजे तय किया गया था। लेकिन सोमवार को हुई तेज बारिश के चलते शाम 5 बजे प्रतिमा का अनावरण होगा। इस कार्यक्रम में अर्जुन सिंह के बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया मौजूद रहेंगे।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नानके पेट्रोल पंप से हटाई गई थी प्रतिमा

11 अक्टूबर 2019 में कमलनाथ सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थापित की गई थी। यहां पर पहले चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगी थी। इस प्रतिमा के लगने के बाद यह मामला हाईकोर्ट में चला गया। इसके बाद नगर निगम ने पूर्व सीएम की प्रतिमा को यहां से हटाकर व्यापमं चौराहे पर शिफ्ट कर दिया था। इस दौरान कांग्रेसियों ने आपत्ति भी जताई थी। जिस प्रतिमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कांग्रेस नेता कई बार अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण की मांग कर चुके थे।

अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बयान

पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जन्म जयंती पर पीसीसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कमलेश्वर पटेल ने भोपाल में कई सालों से लगी पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं होने पर सरकार को धमकी देते हुए नाराजगी जाहिर की थी।

कमलेश्वर पटेल ने कहा-

स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा का जो लोग अनावरण नहीं करने दे रहे हैं, वो ये जान लें कि कल इनकी फोटो भी ऐसे ही ढंकी रहेगी। दाऊ साहब मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे, भारत के मानव संसाधन मंत्री, राज्यपाल से लेकर कई अहम पदों पर रहे। वे देश की धरोहर हैं, किसी दल विशेष की बात नहीं है। भाजपा सरकार के नेताओं को यह सोचने की जरूरत है। यहां कई ऐसे लोगों की प्रतिमाएं लग गई हैं, जिनका देश को आगे ले जाने में एक प्रतिशत रोल नहीं रहा। आरएसएस के कई लोगों की मूर्तियां लगा दी गईं, भवन बना दिए गए। सरकार बदलने के बाद ये सब बदला जा सकता है। सरकार में बैठे मंत्रियों, नेताओं को इस बात को सोचना चाहिए, जितनी जल्दी हो सके सरकार को उनकी मूर्ति का अनावरण करना चाहिए।

 

हालांकि इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बुधवार रात किसी राहगीर ने मूर्ति में ढंका कपड़ा फटने की सूचना दी थी। जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर को जाकर मूर्ति को पुनः लाल कपड़े से ढक दिया है। बता दें कि अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही पंजाब के राज्यपाल रहे और केंद्र सरकार में मानव संसाधन मंत्री भी रहे। उनकी प्रतिमा की स्थापना का 3 साल पहले कमल नाथ सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस ने प्रयास किया था। 11 नवंबर 2019 को इसका अनावरण होना था और इसके लिए नए भोपाल शहर के नानके पेट्रोल पंप तिराहा को चुना गया था। प्रतिमा को लाकर तिराहा पर कपड़े से ढंककर खड़ा कर दिया था लेकिन भाजपा ने तिराहा पर प्रतिमा को रखे जाने का विरोध किया। यह विवाद इतना बड़ा कि प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका और इस बीच कमल नाथ सरकार चली गई तो प्रतिमा वहीं के वहीं खड़ी रही। करीब एक वर्ष पहले प्रशासन ने स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का स्थान बदलकर व्यापमं चौराहे के किनारे स्थापित कर दिया। यहां प्रतिमा को स्थापित किए हुए भी करीब एक वर्ष हो गया, लेकिन अभी तक प्रतिमा का लोकार्पण नहीं हो सका है।

 

,

Leave a Reply