भाजपा की किसान आक्रोश आंदोलन रैली में कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई धक्का मुक्की


मप्र की कमलनाथ सरकार की वादा खिलाफी से नाराज किसानों के साथ भाजपा ने सोमवार जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन…

Betul News - mp news bjp39s farmers39 agitation movement rally activists push back from police

मप्र की कमलनाथ सरकार की वादा खिलाफी से नाराज किसानों के साथ भाजपा ने सोमवार जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने भोपाल के गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट का प्रवेश द्वार बंद कर दिया और प्रदर्शनकारियों को सड़क पर ही रोक दिया।

इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद 15 वरिष्ठ भाजपाईयों को कलेक्ट्रट में जाने की इजाजत मिली। दोपहर दो बजे के भाजपा कार्यकर्ता खराब फसल को लेकर नारेबाजी कर रहे थे, जिनका नेतृत्व भोपाल की गोविंदपुरा विधायक कृषणा गौर कर रही थी, लाहौरी शेड में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद भाजपा नेता कृषणा गौर , हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बसन्त मकोड़े, सांसद डीडी उइके, आमला विधायक डॉक्टर योगेश पण्डागरे, सहित भाजपा कार्यकर्ता कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी खराब हुई फसलों का मुआवजा की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे।जंहा जिला प्रशासन पहले से ही मुस्तैद था और कलेक्ट्रेट का प्रवेशद्वार बन्द कर दिया थाद्ध ताकि प्रदर्शनकारी अंदर न जा सके इसके बाद भी प्रदर्शनकारी जबरदस्ती कलेक्ट्रट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान यंहा पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।

बैतूल। पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही रोकी रैली।

इधर, कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार को कोसा

भीषण बारिश होने के बाद किसान की बर्बाद हो चुकी फसल के मुआवजे को लेकर स्थानीय कांग्रेसियों ने भाजपा की केंद्र सरकार पर प्रदेश के किसानों के साथ भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाया। कांग्रेसजनों का कहना था कि इस वर्ष अतिवृष्टि एवं प्राकृतिक आपदाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं जन-धन का भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply