लहार से गुड्डू शर्मा ,केशव प्रसाद मौर्य नहीं भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता लड़ रहा हैं चुनाव

लहार से गुड्डू शर्मा ,केशव प्रसाद मौर्य नहीं भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता लड़ रहा हैं चुनाव
आज मिहोना में भारतीय जनता पार्टी लहार विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष शर्मा गुड्डू के समर्थन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनता को संबोधित करते हुए कहा की आठवीं बार अब उन्हें दुनिया की कोई ताकत भी चुनाव नहीं जीता सकती है, लहार क्षेत्र की जनता अब विकास चाहती है जनता अब इस अत्याचार और भ्रष्टाचार को लहार क्षेत्र से उखाड़ कर फेंक देगी, साथी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आपको ध्यान होगा यही कांग्रेस सरकार थी जब राम मंदिर के लिए भारतीय जनता पार्टी लड़ाई लड़ रही थी उन्होंने राम के साक्ष्य पर ही प्रश्न चिन्ह उठा दिया था आज आप सबको देखने में मिल रहा है कि अयोध्या में भाव राम मंदिर का निर्माण चल रहा है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहनों के प्रति सम्मान को दिखाते हुए हर बहन के खाते में 1250 सो रुपए डालकर बहन को किसी के सामने हाथ ना फैलाना पडे इसका ध्यान रखा आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अम्बरीष शर्मा गुड्डू को अपना आशीर्वाद देकर लहार क्षेत्र में एक नया इतिहास नई जीत नए विकास की गाथा लिखें।

,

About अनिरुद्ध त्रिपाठी ग्वालियर

View all posts by अनिरुद्ध त्रिपाठी ग्वालियर →

Leave a Reply