मंगलवार को सीहोर जिले की इछावर तहसील में भाई-बहन के स्नेह का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां रक्षाबंधन में भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देते है। वहीं भैया दूज पर्व पर बहन अपने भाई की दीर्घायु होने की प्रार्थना ईश्वर से करती है। बहनों से विधि विधान से शुभ मुहुर्त में भाईयों को टीका लगाकर भाई दूज की बधाई दी तो वहीं भाईयों ने भी बहन को उपहार दिया। भाई दूज का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। भाईयों पर बहनों का खूब प्यार बरसा। भाई दूज त्योहार का उल्लास सुबह से ही बहनों में देखने को मिला। बहनें भाईयों की लंबी उम्र के लिए उपवास रखकर उन्हें हल्दी चंदन का तिलक कर आरती उतारी, तो वहीं हल्दी चंदन का तिलक भाईयों के माथे को अलंकृत करता दिखा। भाईयों का मुंह मीठा कर बहनों ने ईश्वर से उनकी दीर्घायु तथा यश, कीर्ति, सुख व समृद्धि जीवन की कामना की। बहनों के इस अटूट प्रेम में भाई भी पीछे नहीं रहे। भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उन्हें आजीवन रक्षा एवं सहयोग का वचन दिया। भाई बहन का स्नेहिल व्यवहार देखकर बड़े भी गदगद दिखे।इछावर नगर में स्थित दुर्गा कॉलोनी में बहन रीना मालवीय,ए.एस.आई अर्पणा भटट, पूजा, अनिता व राखी ने भाई सुरेश मालवीय को हल्दी चंदन लगाकर बधाई दी। दुर्गा कॉलोनी निवासी सुरेश मालवीय का मानना है कि भैया दूज त्योहार यह संदेश देती है कि भाई-बहन के बीच स्नेह व प्यार हमेशा बना रहे।