सफाई में लापरवाही बरतने पर संतोष वाल्मीकि की सेवा समाप्त कलेक्टर की नाराजगी का दिखा शहर में असर

संवाददाता:- कृष्ण भान यादव

गुना / कलेक्टर द्वारा बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताने के बाद आज नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निदेशन में अमला शहर के कई वार्डों में पहुंचा और लापरवाही बरतने वाले एक कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय श्रीवास्तव एवं कार्यालय अधीक्षक तेज सिंह यादव द्वारा विभिन्न वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न वार्डों में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कराकर हिदायत दी गई। तथा वार्ड क्रमांक 37 में एक कर्मचारी संतोष पुत्र कालूराम वाल्मिक को विगत कुछ दिनों से कार्य में लापरवाही बरतने के कारण आज सेवा से पृथक कर दिया गया है। आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी वार्ड क्रमांक 26, 27, 28, 32, 35 एवं 37 में पहुंचे जहां उन्होंने मैट द्वारा ली जाने वाली प्रातः काल की हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा किन स्थानों पर कर्मचारी कार्य कर रहे हैं मौके पर जाकर भौतिक निरीक्षण किया। वार्ड क्रमांक 28 छावड़ा कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट में गंदगी अधिक होने के कारण भूखंड मालिक को न्यूसेंस क्रिएट करने का नोटिस दिया गया। तथा उन्हें बाउंड्री वॉल बनाने की हिदायत दी गई। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके द्वारा प्रातः काल विभिन्न वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्री श्रीवास्तव ने बताया की दीपावली नजदीक होने के कारण नागरिकों द्वारा अपने.अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की सफाई की जा रही है जिससे कचरा अत्यधिक उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है

,

About कृष्ण भान सिंह यादव गुना

Midai
View all posts by कृष्ण भान सिंह यादव गुना →

Leave a Reply