नारियल खेड़ा में रोड शो ने बढ़ाई आलोक शर्मा की ताकत

उत्तर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने मेल मुलाकातों के बीच गुरुवार को बड़ा रोड शो किया। वे वार्ड 12 अंतर्गत नारियल खेड़ा के पीपल चौराहा से शुरू हुए रोड शो के माध्यम से विभिन्न कालोनियों में पहुंचे।। रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए साथ चल रही थी। रहवासियों द्वारा जगह जगह आलोक शर्मा का पुष्प वर्षा कर, आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। रोड शो से पूरे क्षेत्र का माहौल भगवामय दिखा। आलोक शर्मा ने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग बहुमत के साथ इस बार कमल खिलाएं। हम इस क्षेत्र को  उपनगर के रूप में विकसित करेंगे। जिस प्रकार से नए भोपाल में एमपी नगर, कोलार और बीएचईएल जैसे क्षेत्र विकसित किए गए हैं, उसी तर्ज पर नारियल खेड़ा क्षेत्र को सर्व सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। विकास के सारे काम यहां कराए जाएंगे जिससे जनता की परेशानी दूर हो सके। आलोक शर्मा ने इसके पूर्व सुबह वार्ड 18 के कैंची छोला की विभिन्न कालोनियों में जनसंपर्क किया। यहां पर जनता इस बार परिवर्तन करने का माहौल बना चुकी है। आलोक शर्मा के जनसंपर्क में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ चल रहे हैं। गुरुवार शाम को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो आयोजित किया गया है।

   राजेंद्र गुप्ता
 जिला मीडिया प्रभारी भाजपा भोपाल

Leave a Reply