कोरोना संकट / पहली बार 1 दिन में 200 से ज्यादा मरीज, इनमें 115 अकेले गुड़गांव से, स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से प्लानिंग बनाने में जुटा

Gurgaon Faridabad (Haryana) Coronavirus Cases Updates | Biggest One-Day Jump In COVID Cases In Gurgaon, Faridabad & Sonipat - Tally Rise To 1731

प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1731 हुई, 941 ठीक हुए

पानीपत.  प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 211 नए मरीज मिले हैं। ऐसा पहली बार है, जब एक दिन में मरीजों की संख्या 200 पार हुई है। इनमें 79 फीसदी मरीज दिल्ली से सटे गुड़गांव, फरीदाबाद व सोनीपत जिले से हैं। राज्य में अब तक कुल 1731 संक्रमितों में से 1026 इन्हीं 3 जिलों में मिले हैं। यहां से हजारों कर्मचारी हर रोज दिल्ली आते-जाते हैं। बात यदि सिर्फ गुड़गांव की करें तो एक दिन में मिले कुल केसों में 54.5% यहीं से हैं। गाइडलाइन के अनुसार रेड जोन के लिए निर्धारित किए 6 में से 3 पैरामीटर गुड़गांव ने क्रॉस कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी सरकार को रिपोर्ट भेज दी है। ऐसे में केवल गुड़गांव को अधिकृत रूप से रेड जोन घोषित करना बाकी है।

यानी गुड़गांव में दी गई सभी छूट अब बंद हो जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी पूरी रिपोर्ट मंगवाई है। इधर, पूरे हरियाणा में भी लगातार केस आने से चिंता बढ़ती जा रही है। क्योंकि शुक्रवार को प्रदेश के 22 में से 15 जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य की दिल्ली से सटी सीमा पर बीच में कुछ ढील दी गई थी, लेकिन गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि आम आदमी को न तो हरियाणा में घुसने दिया जाएगा और न यहां से किसी को बाहर जाने दिया जाएगा। केवल डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ जैसी एसेंशिएल सर्विस वालों को ही छूट है। प्रदेश में अब तक 941 (54.36%) मरीज ठीक हो चुके हैं। 19 मरीजों की माैत हो चुकी है।

इन जिलों में नए केस

गुड़गांव में सबसे ज्यादा 115 नए केस मिले हैं। फरीदाबाद में 31, सोनीपत में 19, कैथल, पलवल में 7-7, करनाल, रोहतक में 6-6, हिसार, चरखी दादरी में 5-5, अम्बाला में 3, भिवानी, नूंह में 2-2, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, सिरसा में 1-1 केस मिला है।

इन जिलों में 60 ठीक हुए
गुड़गांव में 31, नारनौल में 13, कुरुक्षेत्र में 6, करनाल में 4, सोनीपत में 3, पलवल में 2, पानीपत में 1 मरीज ठीक हुआ।

आज तक की स्थिति

  • 63425 लोग सर्विलांस पर लिए
  • 40323 लोगों का सर्विलांस पूरा
  • 110940 लोगों के सैंपल लिए
  • 4050 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग
  • 19 लोगों की मौत हुई है अब तक
  • 10 लाख लोगों पर 4376 टेस्टिंग
  • 13 दिन में अब डबल हो रहे मरीज

4958 नए लोग सर्विलांस पर

राज्य में नए सर्विलांस पर आए लोगों का आंकड़ा भी चौंकाने वाला है। एक ही दिन में 4958 लोगों को सर्विलांस पर लिया गया है। 1671 ने सर्विलांस का समय पूरा किया है। 2909 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2910 नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से प्लानिंग बनाने में जुटा
स्वास्थ्य विभाग ने गुड़गांव, फरीदाबाद व सोनीपत के लिए नए सिरे से प्लानिंग पर काम शुरू किया है। एसीएस से लेकर महानिदेशक तक तीन दिन से गुड़गांव और फरीदाबाद में अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा मामला दिल्ली कनेक्शन का आ रहा है। इसलिए प्लानिंग के लिए गहन मंथन किया जा रहा है।

, , ,

Leave a Reply