रोहित टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, पुजारा 81 रन पर आउट

  • रोहित ने टेस्ट में कुल 13 छक्के लगाए।रोहित ने टेस्ट में कुल 13 छक्के लगाए।
  • भारत ने 502/7 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की थी, दक्षिण अफ्रीका 431 रन पर ऑलआउट
  • रोहित ने पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 127 रन बनाए
  • रोहित एक टेस्ट में सबसे ज्यादा (13) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, वसीम अकरम (12 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा

खेल डेस्क. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 431 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने पहली पारी में 502 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को 71 रन की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में भारत केविराट कोहली और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। वे 127 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। वे बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

रोहित दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। पहली बार पूर्व क्रिकेटर विजय हजारे ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सुनील गावस्कर ने सबसे ज्यादातीन बार टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। राहुल द्रविड़ ने दो बार ऐसा किया था। हजारे, कोहली और रहाणे ने एक-एक बार इस उपलब्धि को अपने नाम किया।

रोहित ने सिद्धू को भी पीछे छोड़ा

रोहित एक टेस्ट में सबसे ज्यादा 13 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़। अकरमने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। भारतीयों में रोहित के बाद दूसरे नंबर परनवजोत सिंह सिद्धू हैं। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे।

रोहित के करियर का पांचवां शतक

रोहित ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। चेतेश्वर पुजारा 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वर्नोन फिलैंडर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की। पुजारा ने 21वांअर्धशतक लगाया। मयंक अग्रवाल 7रन ही बना सके। उन्हें केशव महाराज ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया।

रोहित एक टेस्ट, वनडे और टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

रोहित एक वनडे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2017 में इंदौर में खेले गए टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।

,

About Nasir Khan Bhopal

View all posts by Nasir Khan Bhopal →

Leave a Reply