दिग्विजय सिंह के भगवा आतंकवादी बयान पर विधायक विश्वास सारंग ने किया तीखा हमला

मोहम्मद नासिर ब्यूरो चीफ भोपाल

भोपाल@ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के भगवाधारी आतंकवाद पर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई हैं दिग्विजय सिंह के बयान से बुरी तरह आहात हुए भाजपा के नरेला से विधायक विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर जबरदस्त हमला बोला।

पूर्व मंत्री और वर्तमान में नरेला विधानसभा सीट से विधायक विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहाकि दिग्विजय सिंह ने पूरे साधु संतों का अपमान किया हैं उनको डॉ जाकिर नायक शांतिदूत लगते हैं और वो उनको शांति के मसीहा लगते है और हिन्दू धर्म को भगवा आतंकवाद कहते हैं उन्होंने हमेशा साधु संतों के साथ साथ हिन्दू धर्म का अपमान किया हैं विधायक विश्वास सारंग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहाकि दिग्विजय सिंह को हिन्दू धर्म से निकाल देना चाहिए और हर मंदिर पर दिग्विजय सिंह का आना वर्जित कर देना चाहिए।
उन्होंने कहाकि में हिन्दू धर्म के सभी साधु संतों और मंदिर के प्रचारकों से अपील करता हूँ की दिग्विजय सिंह का मंदिर में प्रवेश करने का बहिष्कार करें और उनको मंदिर में प्रवेश करने से रोके इसके साथ ही उनको हिन्दू धर्म से निकाल देना चाहिए।

गौरतलब है की कल दिग्विजय सिंह ने संतो के एक कार्यक्रम में कहा था की भगवाधारी आतंकवादी हिन्दू धर्म को बदनाम कर रहे हैं मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं क्या ये ही हमारा हिन्दू धर्म हैं।

Leave a Reply