जबलपुर महानगर की कार्यकर्ता बैठक को प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

जबलपुर। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं एन्टी इनकम्बेंसी उनके लिए होती जो कार्य नही करते और जो जनता के किये कार्य करते है। उनके लिये प्रो इनकम्बेंसी होती है और यही मध्यप्रदेश में होगा। हमारी विजय ऐतिहासिक होगी। क्योंकि हमारी सरकार ने जनता के लिए लगातार कार्य किया है। बूथ पर तैनात हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन कार्य करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट लाने का संकल्प लें। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को जबलपुर संभागीय कार्यालय रानीताल में महानगर की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए में कही। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि और जिलाध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने भी संबोधित किया।
श्री शर्मा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि देश ही नही दुनिया का सबसे सक्षम नेतृत्व हमारे पास है। जिनके लिए तो अब हमारे पड़ोसी देश के नागरिक भी यह कहने लगे है कि हमे भी मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में हमारे पास बहुत बड़ी ताकत है। जिसके आधार पर हम संगठन के इस मजबूत तंत्र के साथ देश के अंदर आगे बढ़ रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि सतना के कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा था कि मध्यप्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मैं यह कह सकता हूं कि 200 पार के नारे को हम मिलकर साकार रुप देंगे और प्रदेश में पुनः सरकार बनाएंगे।
श्री शर्मा ने कहा जनता ने हम पर विश्वास किया है और जनता के विश्वास पर हमें खरा उतरना होगा और संगठन के दम पर हमें समाज के बीच अपनी सरकारों की योजनाओ को पहुंचाना है। हमारी सरकार गरीबो के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने का कार्य कर रही ही और समाज में इसके सार्थक परिणाम हमे देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश मे मध्यप्रदेश का संगठन सबसे अच्छा है उसी तरह प्रदेश में जबलपुर का संगठन और यहां का कार्यकर्ता पूरी ताकत से अपना कार्य करता है। जबलपुर के कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग भाजपा के संगठन को ताकत देगा और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह चुनाव में हमे शक्ति देगा।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा हमारे बूथ विस्तारक अभियान को पूरे देश मे सराहना मिली। जिस तरह प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनाने का कार्य किया उससे मध्यप्रदेश आईडियल राज्य बना है। बूथ विस्तारक अभियान पार्ट 2 में भी उसी तरह कार्य करते हुए हमें अभियान को सफल बनाते हुए शक्ति केंद्र को ताकत देना है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना पार्ट 2 में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, शासन के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी के साथ सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि बूथों में जाएंगे। हमें हर बूथ पर संगठन को खड़ा करना होगा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, पूर्व विधायक श्री शरद जैन, श्री अंचल सोनकर, श्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव, पूर्व महापौर श्री सदानन्द गोडबोले, श्रीमती स्वाति गोडबोले, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल, श्री जीएस ठाकुर, श्री आनंद बर्नाड, श्री अभिलाष पांडे, श्री दीपांकर बेनर्जी, श्री अरविंद पाठक, श्री राममूर्ति मिश्रा, श्री शरद अग्रवाल, श्रीमती अश्वनी परांजपे, श्री संतोष जैन, श्री रत्नेश सोनकर मंचासीन थे।

Leave a Reply

%d bloggers like this: