दशहरा पर भक्तों ने निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा, टाेपी और कुर्ता पहनकर निकाली झांकी

दशहरा पर भक्तों ने निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा, टाेपी और कुर्ता पहनकर निकाली झांकीमंगलवार काे दसवें दिन धूमधाम से माता रानी काे विदाई दी। नगर में एक दर्जन से अधिक सामुदायिक पंडाल में मां दुर्गा की…

दीपा ghogharkar संवादाता

मंगलवार काे दसवें दिन धूमधाम से माता रानी काे विदाई दी। नगर में एक दर्जन से अधिक सामुदायिक पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई थी। भक्ताें ने आकर्षक वेशभूषा में झांकी के साथ डीजे और बैंड-बाजा के साथ झूमते, नाचते, गाते विसर्जन स्थल सिपलाई मंडाई घाट पहुंचे। यहां पर प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन कर विसर्जन किया। यहां पर पुलिस बल, डाॅक्टर टीम, राजस्व, नगर परिषद के कर्मचारी, तैराक माैजूद थे। विसर्जन देर रात तक चलने के मद्देनजर बिजली, टेंट सहित सभी व्यवस्था की गई थी।

गांधी टाेपी और कुर्ता पहनकर निकाली झांकी : गांधीजी की 150वीं जयंती महाेत्सव की झलक मालीपुरा झांकी में नजर आई। समिति के सदस्य गांधी वेशभूषा, टोपी और कुर्ता पहने हुए थे। इस दाैरान आदिवासी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कालिका समिति ने मां काली की वेशभूषा में भक्तों की अनोखी ड्रेस के साथ शाेभायात्रा निकाली। युवाओं ने नाचते-गाते मां को विदाई दी।

िचचाेली। झूमते, नाचते भक्तों ने दी मातारानी को िवदाई।

Leave a Reply