चर्चा: कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया जीत हासिल करेंगे ?

पुरे प्रदेश में चर्चा ने जोर पकड़ लिया है झाबुआ उप चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया जीत हासिल करेंगे या पिछला रिकॉर्ड कायम रखेंगे…? बीजेपी से कौन हो सकता है उम्मीदवार ?

मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूरिया को झाबुआ से प्रत्याशी घोषित कर दिया। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन-पत्र दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

झाबुआ विधानसभा उप चुनाव- 2019 के लिए 21 अक्टूबर 2019 को मतदान और 24 अक्टूबर 2019 को मतगणना होगी। झाबुआ विधानसभा सीट भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के पद से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई है। गुमान ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्हें विधायक या सांसद में से एक पद पर इस्तीफा देना था। विधानसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को पराजित किया था, जबकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को शिकस्त दी थी।

, , ,

Leave a Reply