अनूपपुर। हमारी सरकार ने हर घर और हर वर्ग को किसी न किसी योजना का लाभ दिया है। सभी कार्यकर्ता हितग्राही संपर्क अभियान के माध्यम से घर घर पहुंचकर हमारी केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क और संवाद करें। संपर्क अभियान से हमारे बूथ भी मजबूत हांगे और नए कार्यकर्ताओं का निर्माण भी होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने शुक्रवार को अनूपपुर मे जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल शुक्रवार को अनूपपुर जिले के प्रवास पर थे। उन्होने अनूपपुर पार्टी कार्यालय में जिले की संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्षन दिया। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम महाजन, प्रदेश के महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष श्री रामदास पुरी, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल मंचासीन थे।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने कहा कि हम चुनावी रण में उतर चुके है। हमारे लिए हर एक दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बूथ सषक्तिकरण अभियान को लेकर जो करणीय कार्य निर्धारित किए है, बूथ स्तर पर उन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करें। श्री जामवाल ने कहा कि हमारे यहां बूथ केन्द्र, शक्ति केन्द्र की संरचना है, इसे हमें और मजबूत करना है। अगर हम अपने बूथ को सशक्त कर लेंगे तो कोई भी चुनाव जीतना हमारें लिए आसान है। उन्होंने कहा कि हमें बूथ समितियों को निरंतर चलने वाली इकाई बनाना है।
श्री जामवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा के वृहद स्तर पर हुए विस्तार के पीछे कार्यकर्ताओं का समर्पण और मेहनत है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन पूर्वजों ने दिन-रात एक कर पार्टी को आज इस उंचाई पर पहुंचाया है। हमें नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में समावेश करने के साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की चिंता भी करनी है। श्री जामवाल ने कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसकी देश-प्रदेश में सरकार है। हमारे सबसे ज्यादा सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि काम कर रहे हैं। आज पूरे देश के अंदर हमारे अनुकूल माहौल बना है तो यह पुराने और नए कार्यकर्ताओं की देन है।
। हमारी सरकार ने हर घर और हर वर्ग को किसी न किसी योजना का लाभ दिया है। सभी कार्यकर्ता हितग्राही संपर्क अभियान के माध्यम से घर घर पहुंचकर हमारी केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क और संवाद करें। संपर्क अभियान से हमारे बूथ भी मजबूत हांगे और नए कार्यकर्ताओं का निर्माण भी होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने शुक्रवार को अनूपपुर मे जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही।