लाडली बहना योजना की लॉन्चिंग आज

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर नई शुरूआत होने जा रही है। भोपाल के जंबूरी मैदान पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लॉन्चिंग करेंगे। इस योजना के जरिए महिलाओं को 1000 रु. हर महीने दिए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में प्रदेश भर से महिलाएं भोपाल आएंगी।



मप्र में 5 करोड़ 39 लाख 87 हजार 876 वोटर हैं। इनमें 2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला वोटर हैं। इन महिला वोटर्स में केवल उन्हीं विवाहित महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा, जिनके परिवार की आमदनी ढाई लाख से कम है। या पांच एकड से कम जमीन है। 23 से 60 साल की उम्र के बीच की विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता महिलाएं इस योजना में पात्र होंगी।

लाडली बहना जैसे क्रांतिकारी ऐतिहासिक महिलाओं के हितकारी निर्णय के लिए पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा प्रत्येक जिला मंडल बूथ पर वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे – श्रीमती माया नारोलिया

Leave a Reply

%d bloggers like this: