महापर्व छठ पर लगा आस्था का मेला आज सुबह उगते सूर्य को जल देकर हुआ व्रत का समापन



पीथमपुर से लक्ष्मीनारायण पवार की रिपोर्ट
पीथमपुर छठ पर्व पर आज सुबह होते होते सभी जलाशयों पर आस्था का मेला लगा। प्रमुख रूप से संजय जलाशय ,काली माता मंदिर ,बगदून तालाब ,बोकनेश्वर महादेव ,सागोर, एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कृत्रिम कुंड बनाकर नगर पालिका क्षेत्र में सभी जलाशयों पर आस्था का मेला उमड़ पड़ा।
महिलाएं व पुरुष सिर पर पूजन सामग्री लेकर जलाशयों पर पहुंचे, जहां उन्होंने वेदी तैयार कर रखी थी, जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य की आराधना की और आज उगते भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। मंगल गीत गाते हुए महिलाएं चल रही थी। प्रसाद बांटकर व्रत का समापन किया गया। इस मौके पर राजनीतिक दलों के नेता पार्षद जनप्रतिनिधि शुभकामनाएं देने पहुंचे। प्रमुख रूप से प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम ,गीता राकेश गौतम ,मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता प्रदीप द्विवेदी ,सुरेश पटेल ,नगर पालिका अध्यक्ष कविता संजय वैष्णव, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, जीवन रघुवंशी, नगरपालिका उपाध्यक्ष हंसराज पटेल, डॉक्टर कृपाराम मुकाती ,राजेंद्र रघुवंशी ,अशोक पटेल, ,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुनीता महेश पटेल, चंदन आलोक पांडे ,नेता प्रतिपक्ष पप्पू असोलिया घनश्याम वैष्णो इस्लाम पटेल पप्पू पटेल,पार्षद क्षमा सुभाष जयसवाल ,अशोक यादव दीपू सिंह अजय सिंह ,ओम प्रकाश पांडे, रमेश चंद्र मिश्रा, पीएन सिंह, किशन बिहारी पांडे, दिनेश चतुर्वेदी ,गोपाल वर्मा, सुनील विरथरे, मनोज जयसवाल, भारी तादाद में लोगों ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हवलदार भगवान दुबे द्वारा यज्ञ का आयोजन किया। क्यों अभी तक चल रहा है। श्री हवलदार दुबे कई वर्षों से भगवान सूर्य का यज्ञ करते हैं जो अनवरत कल तक चलेगा।
आज सुबह 4:00 बजे सभी जलाशयों मैं उगते सूर्य को जल देने के लिए कड़ी आराधना कर सूर्य के उदय होते ही अर्ध्य देकर देकर पर्व का समापन हुआ। नगर पालिका जोन प्रभारी राजेंद्र राठौर अपनी टीम सहित व्यवस्था देख रहे थे उनके साथ में अजय पटेल भी थे।
पुलिस का भी कड़ा बंदोबस्त था। व्यवस्था में उपनिरीक्षक हिना जोशी एवं सहायक निरीक्षक मनोहर सिंह चौहान अपने दल सहित व्यवस्था संभालने में लगे थे।

,

About laxminarayanpanwar

View all posts by laxminarayanpanwar →

Leave a Reply