प्रदेश भर में मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन,पौधे लगाकर कार्यकर्ताओं ने की दीर्घायु जीवन की कामना

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन रविवार को प्रदेश भर में मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधे लगाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के साथ पौधा लगाया।
सागर जिले के अटल पार्क में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्रीमती संध्या भार्गव, पार्षद श्री रामू अहिरवार, श्रीमती रानी अहिरवार सहित कायकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। नगर पालिका परिषद मकरोनिया के शिव वाटिका मे विधायक श्री प्रदीप लारिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री मिहिलाल अहिरवार, मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा सहित कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।
ग्वालियर जिले के श्याम लाल पांडवीय महाविद्यालय के पास लाल टिपारा मुरार पार्क में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजोरिया, बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, पूर्व विधायक श्री रामबरन सिंह गुर्जर, श्री अशोक शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा, श्री जितेंद्र सिंह गुर्जर, श्री धर्मेंद्र राणा, श्रीमती नीलिमा शिंदे सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
जबलपुर जिले के रानीताल सहित 16 मंडलो में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री प्रभात साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, श्री अभिलाष पांडे, महामंत्री श्री रत्नेश सोनकर, श्री रजनीश यादव सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। सीहोरा शासकीय अस्पताल में जिला अध्यक्ष श्री रानू तिवारी ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक परोआ, जिला उपाध्यक्ष श्री पुष्पराजसिंह बघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजा मोर सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहडोल में पांडव नगर स्थित तालाब पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, विधायक श्री जयसिंह मरावी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।
इंदौर के भाजपा कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, नगर महामंत्री श्री संदीप दुबे, नगर उपाध्यक्ष श्री एकलव्य सिंह गौड, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा, श्री दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उज्जैन में आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विवेक जोशी ने माँ बगलामुखी धाम पर वृक्षारोपण किया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कालुहेड़ा, सत्यनारायण खोईवाल, दिनेश विश्वकर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री मान सिंह चौधरी, श्री धर्मेंद्रसिंह भदौरिया, नगर उपाध्यक्ष श्री मोहन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमावत सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नर्मदापुरम में आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर जिला कार्यालय में जिला महामंत्री श्री प्रशन्ना हर्णे ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्री मुकेश मैना, कार्यालय मंत्री श्री हंस राय सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सतना जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री गणेश सिंह, पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा सहित के ज़िले एवं सतना नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंडला पार्टी कार्यालय परिसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी, पूर्व विधायक श्री पंडित सिंह धुर्वे, जिला महामंत्री श्री उमेश ठाकुर, नीरज मरकाम, भगवती श्रीधर, प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल, सुधीर कसार, एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे

Leave a Reply

%d bloggers like this: