रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी में ‘रंग संवाद’ सांस्कृतिक पत्रिका का विमोचन



भोपाल। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सांस्कृतिक पत्रिका ‘रंग संवाद’ के उत्सवधर्मी कला परंपरा पर केंद्रित विशेषांक का विमोचन निबंधकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय तथा साहित्यकार- शिक्षाविद संतोष चौबे ने किया। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक-कला समीक्षक विनय उपाध्याय उपस्थित थे। आरएनटीयू टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र द्वारा प्रकाशित ‘रंग संवाद’ के इस बहुरंगी अंक के मुख्य आवरण पर जनजातीय चित्रांकन है, जिसे प्रसिद्ध गोंड कलाकार पद्मश्री दुर्गाबाई व्याम ने उकेरा है। आवरण आकल्पन मुदित श्रीवास्तव ने किया है। शब्द संयोजन अमीन उद्दीन शेख का है।

Leave a Reply