मप्र / रीवा में सेना के जवान की संदिग्ध मौत; परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

PRIYANKA SINGH reporter

10 दिन की छुट्टी पर आया था सेना का जवान, पत्नी के साथ हुई थी मारपीट
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सेना के जवान को हिरासत में भी लिया था
Dainik Bhaskar
Oct 05, 2019, 04:39 PM IST
रीवा. रीवा में छुट्टी पर आए सेना जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई है। परिजनों ने जवान की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमरपाटन थाना क्षेत्र निवासी सेना का जवान रमाकांत त्रिपाठी (38) 10 दिन की छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान चरित्र शंका के चलते पत्नी पिंकी के साथ मारपीट की थी। दूसरे दिन उसकी पत्नी ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की थी, पुलिस ने इस मामले में सेना जवान को गिरफ्तार कर लिया था।

पत्नी की शिकायत परजवान को हुई थीजेल
सेना जवान रमाकांत त्रिपाठी को पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया था और उसे जेल भेज दिया था। वह जेल से निकलने के बाद बहन के यहां चला गया था। इसके बाद जब लौटा तो पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था। लेकिन फिर खबर आई कि पति ने जहर खा लिया है। तीन दिन पहले जहर खाने पर जवान को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।

पत्नी ने आरोप लगाया है कि मेरे पति को उसके घरवालों ने ही जहर देकर मार दिया है। मुझे पता होता तो मैं उन्हें छोड़कर नहीं जाती। मैं तो उस दिन सतना में गई थी।
इधर, परिजनों ने आरोप लगाया है कि रमाकांत त्रिपाठी की पत्नी के सतना के युवक अनैतिक संबंध थे, उसने पत्नी को एक बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ भी लिया था।

About डीजी न्यूज़ मध्य प्रदेश

View all posts by डीजी न्यूज़ मध्य प्रदेश →

Leave a Reply