रीवा को पहचान दिलाने वाली विंध्य की प्रतिभाओं का सम्मान

PRIYANKA SINGH reporter

रीवा. पूर्व सांसद स्व. चन्द्रमणि त्रिपाठी विंध्य गौरव सम्मान से प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पं.संभूनाथ शुक्ल सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन सौदामनी सेवा संस्थान न्यास ने किया। कार्यक्रम में रीवा, सतना, सीधी एवं सिंगरौली की ऐसी प्रतिभाएं जो देश एवं प्रदेश में विंध्य का नाम रोशन किया उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखडिय़ा मौजूद रहे। अध्यक्षता देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, विशिष्ट अतिथि के रूप मे डा. रघुराज किशोर तिवारी, डा. विजय मिश्रा, श्रीमती उषा त्रिपाठी एवं प्रज्ञा त्रिपाठी रहीं। मुख्य वक्ता चेतस सुखाडिय़ा ने कहा कि, सिविल जज, खेल, लोक गायन की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय प्रशंसा योग्य है। कहा कि यह सम्मान महज एक सम्मान नहीं है बल्कि युवाओं को भविष्य के लिए प्रेरित करने का जरिया भी है।

इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में सिविल जज परीक्षा में मप्रमें प्रथम स्थान पर रहीं जसविता शुक्ला को सम्मानित किया गया। साथ ही भावनी सिंह, श्रद्धा पाण्डेय, शुभांषू ताम्रकार, लता टण्डन, को सम्मानित किया गया। 2011 ओलंपिक में 171 देशों के बीच 1600 मीटर दौड़ में देश को कांस्य पदक दिलाने बाली रीवा की बेटी सीता साहू, बाल कलाकर मान्या पाण्डेय, 26 जनवरी 2019 को दिल्ली राजपथ में म.प्र.का नेतृत्व करने बाली रीवा एनसीसी की छात्राएं सोनल मिश्रा एवं ज्योती पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, बिजेन्द्र गौतम, पुनीत त्रिपाठी, विद्यार्थी परिषद के सूर्य प्रताप तिवारी, विमलेश द्विवेदी, महेश साकेत, आशीष तिवारी, अनुज द्विवेदी के साथ महाविद्यालय परिवार एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारी, प्रोफेसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक पाण्डेय ने किया।

About डीजी न्यूज़ मध्य प्रदेश

View all posts by डीजी न्यूज़ मध्य प्रदेश →

Leave a Reply