भोपाल। केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ब्यौहारी विधानसभा के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया।
पार्टी नेताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री वीरेश सिंह, शहडोल पूर्व महामंत्री श्री पुष्पेन्द्र सिंह अनिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद राठौर, पूर्व जिला पंचायत शहडोल श्री केपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री तीरथ प्रसाद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री उज्जवल केसरी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी