राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव 2023 की स्थिति साफ हो गई है। यहां पर सात विधानसभा सीटों में से हुजूर सीट से निर्दलीय जितेंद्र डागा ने नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, उत्तर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आतिम के चाचा आमिर और नासिर चुनाव मैदान में है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो गया है। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद डागा कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के साथ उनके चुनाव कार्यालय पहुंचे। यहां नरेश ज्ञानचंदानी भावुक हो गए। जिसके बाद डागा ने उनके आंसू पोछे। पिछले दो दिनों से कांग्रेस के दिग्गज नेता बागी नेताओं को नामांकन वापस लेने के लिए जोर लगाते रहे।
इसमें हुजूर विधानसभा में उनके प्रयास सफल हो गए, लेकिन उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बागियों को समझाने के लिए अंतिम समय तक जोर जोर लगाया। इस बीच आमिर अकील और नासिर इस्लाम के नामांकन वापस लेने को लेकर अटकलें लगती रही, लेकिन उन्होंने अपना फॉर्म वापस नहीं लिया। यहां पर भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
संवाददाता राजीव सराठे