
आज दिनाक 20.09.2019 को उदय सामाजिक विकास संस्था और मिसरोद पुलिस ने मिलकर ऊर्जा “महिला हेल्प डेस्क” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संजय नगर जाटखेडी मल्टी में किया गया, जिसमे भोपाल मिसरोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस्तियो से 250 से ज्यादा महिला, किशोरी, पुरुष शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी, घटनाये और समाज में हो रही हिंसा को कम करने और त्वरित न्याय तक पहुच बनाना है| सुश्री डा. लिजि थॉमस-निर्देशिका उदय संस्था ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये संस्था का परिचय तथा ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश बताया कि हम बस्तियों मे आये दिन महिलाओं को घरेलू हिंसा ओैर पताड़ना का शिकार होती है लेकिन वे समाज और क़ानूनी प्रक्रिया के डर के कारण आगे नहीं बढ पाती। सब इंस्पेक्टर (मिसरोद थाना ) - रिधि व महिमा द्वारा महिला उर्जा हेल्प डेस्क के बारे में बताया कि ऊर्जा डेस्क म.प्र. के 12 जिलों के 180 थानों में संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक थाने मे महिलाओं के मामलों को लेकर एक अलग डेस्क बनाई है जिसमें हिंसा और महिलाओं से जुडे मामलों का तुरंत निपटारा किया जाता है।
इसके माध्यम से महिलाओं पर हो रही हिंसाओं को लेकर तत्काल सुनवाई, सहायता एवं कार्यवाही हेतु विशिष्ट डेस्क बनाई गई है जिसके ज्यादातर प्रभारी स्वयं महिला पुलिस है। महिलाओं से जुड़े मामलो का तुरंत समाधान व रेफरल सर्विस के द्वारा सुलझाया जाता है।
मिसरोद थाना प्रभारी श्री निरंजन शर्मा द्वारा महिलायों को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और मिसरोद थाना द्वारा तत्काल मदद करने का आश्वासन दिया गया एवं महिलायों के साथ समाज में हो रही हिंसा को रोकने के लिए यह बताया गया की महिलाओं के साथ जो घटनाये हो रही है वो हमारे परिचित द्वारा ही की जाती है| सोशल मीडिया से होने वाली परेशानियों से भी किशोरियो को अवगत कराया साथ ही छोटी बालिकाओं के साथ छेड़छाड और योन उत्पीड़न को रोकने के लिए हमे सतर्क रहने की जरूरत है और जिन पर हमे संदेह है उनके बारे में पुलिस को तुरंत सूचित करना चाहिए। किसी भी तरह की समस्या हो तो 100 और 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के लिए खुला सत्र का आयोजन किया जिसमे न्याय चौपाल की 14 महिलायों कोर टीम द्वारा बस्ती में हिंसा को कम करने की दिशा में कैसे कार्य किया जा रहा है उसके बारे में बताया गया। साथ ही थाने से अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए और उपयुक्त विषय पर प्रकाश डाला।


