दिन भर तेज उमस से हलाकान हुए लोगों को शाम 4 बजे से 3 घंटे में 3 इंच बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। वहीं शाम 7 बजे तक…

दिन भर तेज उमस से हलाकान हुए लोगों को शाम 4 बजे से 3 घंटे में 3 इंच बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। वहीं शाम 7 बजे तक हुई तेज बारिश से गंज के अंडरब्रिज में बाढ़ आ गई। इससे ओवरब्रिज पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। तेज बारिश से सड़कों पर भी तेजी से पानी बहता रहा। स्कूल और ऑफिसों से लौट रहे छात्र-छात्राओं और आम लोगों को लंबे समय तक पानी रुकने का इंतजार करना पड़ा। लेकिन जब बारिश नहीं थमी तो बहुत से लोगों को भीगते हुए घर जाना पड़ा। शाम 7 बजे तक हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले में अभी तक 44.76 इंच बारिश हो चुकी है।
आमला में चंद्रभागा-खानापुर नदी पर बाढ़
आमला और शाहपुर में भी तेज बारिश हुई। आमला में तीन घंटे की बारिश से चंद्रभागा-खानापुर नदी में बाढ़ आ गई, वहीं कुड़मुड़ नदी में पानी पुल के ऊपर पहुंच गया। उधर शाहपुर में शाम 5.30 बजे से 8 बजे तक बारिश जारी रही।
ऐसा रहा नजारा : तेज बारिश से सड़कों पर पानी, थम गए वाहनों के पहिए
बैतूल| गंज अंडरब्रिज में घुटनों तक भरा पानी। दूसरी फोटो में ओवरब्रिज पर अाधे घंटे तक इस तरह लगा रहा जाम।
वर्षा का दौर जारी : जिले में अब तक 44.76 इंच बारिश
जिले में सामान्य अाैसत बारिश लगातार बढ़ रही है। इस साल की बारिश सामान्य से डेढ़ इंच अधिक हो गई है। सोमवार सुबह तक जिले में 44.76 इंच बारिश दर्ज की। जाे पिछले साल से 20 इंच अधिक है। लगातार बारिश का दौर जारी रहने से 2016 में हुई 46.12 इंच सामान्य बारिश तक आंकड़ा मंगलवार सुबह तक पहुंच जाएगा। जिले के भैंसदेही में 65.64 इंच तथा 59.13 इंच बारिश हुई है।
अंडरब्रिज में घुटने तक पानी, वाहन निकालते रहे लोग, तैनात नहीं जवान
गंज स्थित अंडरब्रिज में बारिश के बाद घुटने- घुटने तक पानी जमा हो गया था। शाम 6 बजे से अंडरब्रिज में पानी भरने के बाद भी वाहनों की आवाजाही होती रही। लोग बेधड़क वाहन निकालते रहे। हालांकि दोपहिया वाहन अंडरब्रिज तक जाकर वापस लाैट गए। शाम 8 बजे तक अंडरब्रिज पर न नपा का कर्मचारी न ही पुलिस का जवान तैनात किया गया। जोरदार बारिश से हाथी नाले में भी पानी बढ़ गया।
छावल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंस की मौत
आमला| ब्लाॅक के ग्राम छावल में आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई। मुख्यालय से 10 किमी दूरी पर स्थित ग्राम छावल में शाम साढ़े 4 बजे बिजली गिरने से हेमराज ढबाके की दो भैंस मर गईं। दोनों भैंस छावल से खापा मार्ग पर स्थित टेकड़ी पर चर रही थी। बिजली गिरने भैंसाें की मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस थाना आमला में दी, जिसके बाद थाना प्रभारी एसएन मुकाती ने राजस्व विभाग को मामले की जानकारी दी।
दीपा ghogharkar संवादाता
