
सुबह हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड, डेढ़ डिग्री गिरा दिन का तापमान, रात के पारे में भी गिरावटजिले में हो रही बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।…
जिले में हो रही बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट आने से ठंडक बढ़ गई है। रविवार सुबह बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। शनिवार को दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था, जो रविवार को 24.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं शनिवार को रात का तापमान 16 डिग्री था, जो खिसककर रविवार को 15.5 डिग्री पर पहुंच गया। दीपावली के ऐन पहले हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में अधिकांश किसानों की फसल कटकर खलिहान में पड़ी है। किसानों द्वारा तिरपाल और पन्नियां ढांककर फसल बचाने की जुगत लगाई जा रही है।