दालों की कीमतों में उछाल

Nov, 05 2019 12.49:26

DG News  .. netwark had ..purushottam beiragi.. Indor

फसल खराब होने से उड़द मोगर दाल 120 रुपए किलो

इंदौर. मौसम खराब होने तथा बारिश के चलते दलहनों की फसल खराब होने का असर अब दिखने लगा है। हाल यह है कि महीनेभर में उड़द दाल की कीमत में 30 से 40 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। यही हाल तुवर की दाल का है। चार से पांच रुपए प्रति किग्रा का इजाफा हुआ है। थोक मंडी में उड़द मोगर दाल 120 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। फुटकर बाजार में यह 130 रुपए किलो बिक रही है। तुवर दाल थोक में 92 रुपए तथा फुटकर में 100 रुपए किलो बिक रही है। व्यापारियों का मानना है की दिवाली के बाद जब खरीदार बाहर आया तो बाहर से आने वाली दाल की आपूर्ति काफी कम होने की वजह से कीमतें काफी चढ़ गई हैं। मंूग की दाल 93 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। छावनी अनाज मंडी में चना 4500 व उड़द 8700 रुपए क्विंटल बिकी। मूंग 7200 रुपए बोली गई। 
दाल-दलहनों के थोक भाव
दाले: चना दाल 5600 से 5700, मीडियम 5800 से 5900, बोल्ड 6000 से 6100, मसूर दाल मीडियम 5400 से 5500, बोल्ड 5600 से 5700, तुवर दाल सवा नंबर 7700 से 7900, फूल 8000 से 8100, बेस्ट तुवर दाल 9000 से 9200, मूंग दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, मूंग मोगर 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, उड़द दाल मीडियम 9400 से 9500, बोल्ड 9700 से 9900, उड़द मोगर 11500 से 11600, बोल्ड 11700 से 12000 रुपए।
दलहन : चना कांटा 4475 से 4500, विशाल चना 4450, देशी 4400, डॉलर चना 5800 से 6000, मसूर 4475, काला मसरा 4500, मीडियम 4100 से 4200, मूंग 7000 से 7200, मीडियम 6500 से 6700, तुवर निमाड़ी 5200 से 5700, महाराष्ट्र सफेद 6100 से 6200, उड़द बेस्ट 8500 से 8700, मीडियम 6400 से 6500 रुपए क्विंटल।

About पुरुषोत्तम बेरागी इंदौर

View all posts by पुरुषोत्तम बेरागी इंदौर →

Leave a Reply