भाजपा संगठन चुनाव: चुनाव प्रभारियों में आधे शिवराज समर्थक

भारतीय जनता पार्टी में होने जा रहे संगठन चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाजी मार ले गए। पार्टी ने 56 संगठनात्मक जिलों में जिन नेताओं को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है उनमें लगभग आधे शिवराज समर्थक बताए जा रहे हैं।
भाजपा सूत्रों के अनुसार मप्र भाजपा के अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव की नौबत न आए यह प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश प्रतिनिधियों और जिलाध्यक्षों की राय भी अहम हो सकती है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर परंपरानुसार आम सममति पर ध्यान देगी। माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान खुद प्रदेश अध्यक्ष बनने की रणनीति बना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष न बन पाने के बाद वे प्रदेश की राजनीति अपने हाथ में रखने के लिए इस पद के लिए जोर आजमाइश की तैयारी में हैं। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अभी बंगाल चुनाव तक वहां प्रदेश प्रभारी की भूमिका से मुक्त नहीं होंगे। इसलिए वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की दावेदारी में तो नहीं हैं लेकिन अपने गुट के नेता को इस पद पर बिठाना जरूर चाह रहे हैं। अभी तक की राजनीति मेंं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शिवराज के साथ रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष के दावेदार नेता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा दावेदार माने जा रहे हैं। विजयवर्गीय गुट से दावेदार कौन होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। इनके अलावा जो पदाधिकारी दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ सकते हैं उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा के नाम शामिल हैं। अगर किसी वजह से शिवराज पीछे हटे तो उनके गुट से पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आएंगे।

, ,

Leave a Reply