
मंत्री पांसे का अाराेप : प्रदेश में भाजपा के 28 सांसद, वे ही केंद्र से नहीं दिला रहे राहत राशिप्रदेश के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश के पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने कमलनाथ सरकार की 10 माह की उपलब्धियां…
प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश के पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने कमलनाथ सरकार की 10 माह की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं उन्होंने भाजपा के सांसदों पर अाराेप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने 28 सांसद जिताकर केंद्र में भिजवाए हैं, लेकिन वे भी प्रधानमंत्री से अतिवृष्टि पर राहत राशि देने की मांग नहीं कर रहे हैं। यह दुर्भाग्य की बात है, भाजपा के प्रदेश के सांसद किसानों काे केंद्र से राहत राशि नहीं दिला पा रहे।
पीएचई मंत्री ने कहा भाजपा के 15 साल के राज में केवल जनता को गुमराह किया, लेकिन कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने बताया मुलताई और प्रभातपट्टन ब्लॉक को समूह नलजल योजना से जोड़ा जा रहा है। जल्द ही बैतूल, भैंसदेही सहित जिले के अन्य ब्लॉकों के लोगों को पानी देने के लिए योजना बनाई जा रही है।
मंत्री पांसे ने कहा अतिवृष्टि से हुई क्षति से किसानों को उबारने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई की है। किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र से 9 हजार करोड़ रुपए तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। यह राशि केंद्र से अभी तक नहीं आने से प्रदेश सरकार ने 400 करोड़ की प्रारंभिक राहत प्रदान की है। पीएचई मंत्री ने कहा सरकार वचन पत्र में किए हर वादों को पूरा करने का प्रयास कर रही है। सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया है। सरकार ने प्रदेश में 20 लाख किसानों को 700 करोड़ के ऋणों को माफ करने का काम किया है। उन्होंने बताया कमलनाथ सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश की जनता को जल का अधिकार देने का निर्णय लिया है।
बैतूल। पीएचई मंत्री शुखदेव पांसे और विधायक निलय डागा।