ग्रह क्लेश के चलते कीटनाशक कंपनी के MR नेपाल ने गटका जहर, मौत | 

बी.एल शाक्य, ब्यूरो ची

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र जाधव सागर के पास एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेबन कर आत्म हत्या कर ली। इस मामले की सूचना पर फिजीकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार नेपाल पुत्र मांगीलाल धाकड निवासी महेशपुर थाना गोपालपुर हाल निवासी शांति नगर शिवपुरी में रहता था। आज युवक ने ग्रह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई।
बताया गया है कि उक्त युवक की शादी 3 साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी है और अब पत्नि प्रेग्नेट है। उक्त युवक की शादी के बाद से ही अपनी पत्नि से अनबन चलती रहती थी। उक्त युवक कीटनाशक दबाईयों की कंपनी में एमआर था। जिसके चलते युवक को आसानी से कीटनाशक उपलब्ध हो गई।
युवक ने आज जाधव सागर के पास जाकर उक्त जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जिससे युवक की तबियत विगडी। और युवक ने मौके पर ही तडपते हुए दम तोड दिया। इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

%d bloggers like this: