संभागायुक्त रीवा को नईदिल्ली में मिला राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड

PRIYANKA reporter

रीवा. संभाग में दस्तक अभियान में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं नवाचार के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है। संभागायुक्त डॉ. अशोक कुमार भार्गव को नईदिल्ली में भारतीय संविधान क्लब के सभागार में राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित स्वतंत्र सर्वोच्च स्कॉच अवार्ड मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया है। यह अवार्ड रीवा संभाग में दस्तक अभियान में असाधारण कार्य निष्पादन एवं नवाचार के लिए प्रदान किया गया है।

भारत शासन के मानव संसाधन मंत्रालय के केबिनेट सचिव रीना, पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड एम रामचंद्रन एवं चेयरमैन स्कॉच समीर कोचर की उपस्थिति में प्रदान किया गया। संभागायुक्त के मार्गदर्शन में दस्तक अभियान 15 जून से 30 जुलाई 2019 तक आयोजित किया गया था। इस अभियान में रीवा संभाग ने अतुलनीय कार्य किया।

संभाग के 10 लाख से अधिक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को सेवाएंं प्रदान की गयी।इनमें मुख्य रूप से एनीमिया, कुपोषण, डायरिया, निमोनिया जन्मजात बीमारियों का इलाज किया गया। अवार्ड प्राप्त करने में रीवा संभाग के डॉ. एनपी पाठक, उप संचालक क्षेत्रीय संचालनालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं दीपक पाण्डेय यूनिसेफ के रीजनल समन्वयक रीवा की अहम भूमिका रही।

उक्त अधिकारी अवार्ड सम्मान समारोह में कमिश्नर डॉ. भार्गव के साथ उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने संभाग के सभी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, महिला बाल विकास के संयुक्त संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित फील्ड अमला को हार्दिक बधाई दी है।

आगामी कार्यक्रमों में भी इसी तरह से कठिन परिश्रम कर संभाग की प्रतिष्ठा कायम करे और राष्ट्रीय स्तर पर रीवा संभाग का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा है कि मानवीय कल्याण के ऐसे अनुष्ठानों में संभाग की जनता का निरंतर सहयोग आवश्यक है।

About डीजी न्यूज़ मध्य प्रदेश

View all posts by डीजी न्यूज़ मध्य प्रदेश →

Leave a Reply