आज रविवार को सुखानंद में होगा कॉंग्रेस का कार्यकर्ता सम्मान समारोह

वर्ष 1977 में स्व.श्रीमती इन्दिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अठाना में कांग्रेसियों ने दी थी गिरफ्तारी, घटना को करेंगे याद

जावद व अठाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिये किया जा रहा आयोजन

जावद। अठाना क्षेत्र में कॉंग्रेस की मण्डलम व सेक्टर व प्रारंभिक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क्रमशः महेन्द्रसिंह सिसोदिया, प्रेमचंद धाकड व प्रकाश डोसी व जावद के कांग्रेस नेता शौकीन पटेल, राजेश राठौड़ ने एक संयुक्त वक्तव्य में बताया कि नगरीय व पंचायत चुनाव के बाद अठाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 28 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे पवित्र तीर्थ स्थान सुखानंदजी पर रखा गया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया गया कि अठाना में वर्ष 1977 में जनता सरकार के समय स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की राजनैतिक विद्वेष के विरोध में की गई गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अहिंसक सत्याग्रह किया था तथा 54 कार्यकर्ता जिसमें स्वर्गीय श्री कन्हैयालाल जी नागौरी, व स्वर्गीय श्री घनश्यामजी पाटीदार भी शामिल थे जिन्होंने गिरफ्तारी दी तथा अपनी आदरणीय नेता श्रीमती इन्दिरा गांधी के नेतृत्व में आस्था प्रकट कर न्यायालय में सत्याग्रह करना स्वीकार किया जिसके फलस्वरूप कारावास की सजा हुई व भुगती। इनसे जुड़े हुए अनेक कार्यकर्ता जो आज भी कांग्रेस के आधार स्तम्भ होकर कॉंग्रेस के लिए पूरे समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे है उनका अठाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन कर उस समय के संघर्ष का भावपूर्ण स्मरण किया जा रहा है। अठाना में पूर्व सरपंच देवीसिंहजी सिसोदिया विगत 30 वर्ष से, प्रारंभिक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा व मार्गदर्शन देते आ रहे है। उन्होंने स्वैच्छा से पद समर्पित किया। उनकी सेवाओं के प्रतिफल स्वरूप उनका भी इस अवसर पर अभिनंदन किया जा रहा है।
साथ ही नगरीय व पंचायत चुनावों में जीते साथियों व सक्रिय साथियों का भी अभिनंदन किया जायेगा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, वरिष्ठतम् कांग्रेस मार्गदर्शक जगदीश शर्मा, संजय जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
एकजुटता समारोह में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कांग्रेसजन प्रदेश में कमलनाथजी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु एकजुटता प्रदर्शन करेंगे व संकल्प लेंगे कि जावद क्षेत्र से कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु भागीदारी सुनिश्चित हो सके इस हेतु कार्यकर्ता तन, मन,धन से अपना योगदान देंगे।

,

Leave a Reply