
नीमच। राजस्थान के निम्बाहेड़ा नगर की तर्ज पर नीमच जिले में अवैध जुआ-सट्टा पनपने लगा है। निम्बाहेडा में जुआ घर चलाने वालो पर लगाम लगते ही उन्होने नीमच का अपना ठिकाना बना लिया है। जिसका जाता उदाहरण गिरदौड़ा-कानाखेडा रोड़ स्थित एक फार्म हाउस के पीछे देखा जा सकता है। बताया जा रहा है यहां निम्बाहेड़ा का विष्णू सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अब तक का सबसे बड़ा अवैध जुटा घर पिछले कुछ माह से संचालित कर रहा है। यह ‘‘जुआ’’ शब्द जितना छोटा लग रहा है दरअसल उससे कई गुना बड़ा यहां अवैध जुआ संचालित हो रहा है। सूत्र बताते है निम्बाहेड़ा के विष्णू के साथ कालू दासा, दिनेश और तबरेज की जुगलबंदी शामिल है। यह चारो मिलकर अवैध जुआ घर बेखौफी से संचालित कर रहे है। मंदसौर, प्रतापगढ़, जावरा, रतलाम, निम्बाहेडा, चित्तोड़ सहित अन्य जिलो से जुआरी यहां महफील सजाने पहुंचते है। प्रत्येक जुआरी से जुआ खेलने का समय पूछा जाता है। जितना समय जुआरी जुआ खेलता है उससे प्रत्येक घंटे के बैठक के हिसाब से 500 रूपये विष्णु और उसके साथियो द्वारा वसूले जाता है। ऐसे में यदि जुआरी के पास पैसा खत्म भी हो जाए है तो विष्णू ओर उसकी टीम उस जुआरी को अवैध ब्याज पर रूपया देने के लिए भी तैयारी रहती है। यहां विष्णू का ब्याज विष्णू के हिसाब से ही तय होता है। सटोरियो को 2 हजार रूपये उधार लेने के 2 घंटे बादं 5 हजार रूपये चुकाने होते है। ऐसे में यहां विष्णू और उसकी टीम के जंजाल में फंसकर सैकड़ो की तादाद में प्रति दिन जुआरी अपनी किस्मत आजमाने आते है। कई लोग जुआ मंे किस्मत आजमाते – आजमाते इतने हताश हो जाते है कि विष्णू ओर उसकी टीम की तानाशाही के आगे अपनी जीवन लीला तक समाप्त कर लेते है।
ऐसे में सवाल यह उठता है, सिटी थाना अंतर्गत निम्बाहेड़ा की तर्ज पर चलने वाले इस अवैध जुआ घर पर आखिर पुलिस कार्रवाई क्यो नही करती है।