बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए धरना 20 को

भोपाल। प्रदेश के अनेक जिलों में भारी बारिश से बाढ की भयावह स्थिति बन गयी है। प्रदेश का किसान जब विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है तब भी मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार उन्हें राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और न नुकसान का आंकलन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार के लापरवाही पूर्ण रवैये और बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर 20 सितंबर को धरना प्रदर्शन किए जायेंगे।

                भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए और किसानों एवं अन्य समस्याओं की ओर प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार को झकझोरने के लिए सड़कों पर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी इस भीषण कष्ट के दौरान किसानों के साथ खडी है और हर कीमत पर उनके नुकसान की भरपाई के लिए प्रयास करेगी।

, ,

Leave a Reply