मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्र्रीय पदाधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी 17 को अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर करेंगे मतदान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण लोकतंत्र के महापर्व पर 17 नवंबर को अपने-अपने क्षेत्र में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।

-मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान बुधनी में प्रातः 7.30 बजे बुधनी विधानसभा के ग्राम जैत के आदर्श मतदान केन्द्र में।

-प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 8.30 बजे हुजूर विधानसभा के वार्ड क्र. 80 के बूथ क्र. 223 में।

-केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व श्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रातः 10.30 बजे बीईओ, कार्यालय परिसर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बारादरी, मुरार में।

-केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 10.30 बजे ग्वालियर के जल विहार स्थित एएमआई शिशु मंदिर में।

-केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रातः 8 बजे निवास विधानसभा के ग्राम जेवरा बूथ क्र. 131 में।

-केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक प्रातः 8 बजे टीकमगढ़ के ईदगाह के सामने यांत्रिकी सेवा विभाग बूथ क्र. 74 में।

-केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल प्रातः 8 बजे नरसिंहपुर के शंकराचार्य वार्ड बूथ क्र. 194 में

-पार्टी के राष्ट्र्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के कनकेश्वरी महाविद्यालय बूथ क्र. 258 में।

-प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा प्रातः 8 बजे दतिया के वार्ड-29 के राजघाट कॉलोनी में।

-महाराष्ट्र्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया प्रातः 10.35 बजे भगत सिंह नगर, एबेंजर स्कूल में।

-श्री गोपाल भार्गव रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा।

– श्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा विधानसभा के वार्ड क्र. 23 बूथ क्र. 111 अमहिया में।

-अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य प्रातः 7 बजे गोहद नगर पालिका परिषद के परिसर में।

– वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा प्रातः 10 बजे खादी ग्रामोद्योग, जीवाजी गंज ग्वालियर में।

– पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार प्रातः 8 बजे महू के वार्ड क्र. 172 पर मतदान करेंगी।

(आशीष अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply