
राणापुर। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में पूरे दिन चल पहल रही। दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई लोग बर्तनों के साथ कई सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। इससे दुकानदारों के चेहरे पर रौनक छाई रही। दिवाली पर्व से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के इस पर्व पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासकर बर्तनों व गहने के अलावा नई गाड़िया और इलेक्ट्रोनिक उपकरणों की बिक्री हुई। नगर के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजाया हुआ था। ये दुकानें खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। अधिकतर महिलाएं पूजा सामग्री, दीपक, रूई, और प्रसाद के लिए लहू खरीदती दिखाई दी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपने घरों को सजाने की सामग्री की जमकर खरीदारी की।