Magnificent MP 2019 : मुकेश अंबानी बोले- मेरा भी है मध्य प्रदेश, जानिए बाकी उद्योगपतियों ने क्या कहा

प्रदेश

छत्तीसगढ़

चुनाव 2019

प्रदेश

देश

विदेश

खेल

मनोरंजन

बिज़नेस

टेक्नोलॉजी

धर्म

राशिफल

विचार

शिक्षा
होम ⁄ मध्यप्रदेश ⁄ इंदौर
Magnificent MP 2019 : मुकेश अंबानी बोले- मेरा भी है मध्य प्रदेश, जानिए बाकी उद्योगपतियों ने क्या कहा
Magnificent MP 2019 : मुकेश अंबानी बोले- मेरा भी है मध्य प्रदेश, जानिए बाकी उद्योगपतियों ने क्या कहा
Updated:Fri, 18 Oct 2019 01:13 PM (IST)
Magnificent MP 2019 : सभी उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में मौजूद संभावनाओं की तारीफ की निवेश का वादा किया।

इंदौर। Magnificent MP : मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के इरादे से प्रदेश सरकार मैग्निफिसेंट एमपी का आयोजन कर रही है। इस आयोजन में देश के बड़े औद्योगिक घराने शामिल हुए हैं। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। लेकिन वेबकास्टिंग के जरिए जरूर उन्होंने मध्य प्रदेश क्यों मैग्निफिसेंट है, ये बताया। मुकेश अंबानी ने कहा कि, बोर्ड मीटिंग के चलते मैं यहां नहीं आ पाया। लेकिन भारत के मध्य में नहीं, मन में विराजमान है मध्य प्रदेश। ये मेरा भी है। मध्य प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के विजन ने मुझे काफी प्रभावित किया है। बीते कुछ सालों में हमने यहां बीस हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है। जियो प्रदेश को डिजिटल दुनिया से जोड़ने का काम कर रहा है। आज मध्य प्रदेश डेटा के इस्तेमाल के मामले में जर्मनी, ब्रिटेन जैसे देशों से भी आगे है। आने वाले कल में हम पेट्रोल रिटेल आउटलेट की संख्या को दोगुना करेंगे।

Leave a Reply