एंकर: महिदपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर नगर निगम द्वारा शहर को सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा शहर में जगह जगह वाल पेंटिंग की जा रही है। साथ ही शहर को जोडने वाली मुख्य पुलिया पर भी रंग रोगन किया गया है।
विओ: देश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर सभी नगर पालिका और नगर निगम में बेहतर कार्य किया जा रहा है। ऐसे में उज्जैन जिले की महिदपुर नगर पालिका द्वारा भी शहर को सुंदर बनाने के लिए वाल पेंटिग और पुलिया पर रंग रोगन करवाया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर को जोडने वाली पीलिया खाल की पुलिया की कायाकल्प कर दी गई है। यहां पर पुलिया को चमकाया गया है। साथ ही विशेष रूप से रंग रोगन भी करवाया गया है। नगर पालिका स्वच्छता विभाग की सभापति आशा राठौर ने बताया कि शहर में खुबसूरत बनाने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे है।
बाईट: आशा राठौर, पार्षद एवं स्वच्छता विभाग सभापति, महिदपुर
महिदपुर से उज्जैन जिला ब्यूरो डी जी न्यूज संवाददाता राज कछवाय की खास खबर