
- गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने दिए संकेत।
- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान।
- देश का राष्ट्र गान है राष्ट्रगान सब जगह होना चाहिए।
- मदरसे में राष्ट्रगान की अनिवार्यता पर बोली नरोत्तम मिश्रा।
- विचारणीय बिंदु है विचार किया जा सकता है।
धार्मिक स्थल क्या सभी जगह होना चाहिए राष्ट्रगान।देश को हम माता मानते है फिर उसकी स्तुति क्यों नही की जाय
भोपाल।प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्य्प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान होना चाहिए में इसके समर्थन में हु। उन्होने कहा कि भारत माता की स्तुति का यह गान हर जगह होना चाहिए ,देश सबसे पहले है।
मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जो मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य किया है में उसके समर्थन में हु। यह भारत माता का गान है देश की स्तुति का गान है इसको सभी जगह ओर सभी को गाना चाहिए।
क्या यूपी की तर्ज पर इसको मध्य्प्रदेश के मदरसों में भी अनिवार्य किया जाएगा ,इस सवाल पर ग्रह मंत्री ने कहा कि यह विषय अभी विचाराधीन नही है लेकिन प्रस्ताव आने पर इस पर विचार जरूर किया जाएगा।
ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र गान सभी जगह हो इसको लेकर कोई विवाद नही होना चाहिए। यह देश का गान है जब हम यह कहते है कि जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी यानी जन्मभूमि हमारा देश स्वर्ग से महान है ,जब हम देश को माता का दर्जा देते है तो उसकी स्तुति करना गलत कैसे हो सकता है। इसलिए मेरे मानना है कि मदरसा हो या कोई भी संस्थान वह राष्ट्र की स्तुति अवश्य होनी चाहिए।