फूड प्रोसेसिंग एवं जल शक्ति मंत्रालय कैबिनेट मिनिस्टर श्री प्रहलाद पटेल जी का इटारसी रेल जंक्शन पर आगमन हुआ

आज सुबह ट्रेन संख्या 18610 कुर्ला-रांची एक्सप्रेस द्वारा सुबह-5 बजे भारत सरकार में फूड प्रोसेसिंग एवं जल शक्ति मंत्रालय कैबिनेट मिनिस्टर श्री प्रहलाद पटेल जी का इटारसी रेल जंक्शन पर आगमन हुआ।

रेल जंक्शन पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री जी का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।
इस दौरान रेल जंक्शन पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी भारी दल-बल के साथ उपस्थित रहे।

तत्पश्चात मंत्री श्री पटेल यहां से कार द्वारा सर्किट हाऊस नर्मदा पुरम पहुंचे जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम पतित पावनी मां नर्मदा के दर्शन किये तत्पश्चात सर्किट हाउस के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री राकेश सिंह जादौन, भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं के प्रदेश सह संयोजक श्री संदेश पुरोहित ,जिला महामंत्री श्री मुकेश चंद्र मैना, भाजपा जिला मंत्री श्री उमेश पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता वार्ड पार्षद श्री शिव किशोर रावत ( गुटला कक्का ), भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल इटारसी अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह, भाजपा इटारसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री श्री मयूर मालवीय, भाजपा इटारसी किसान मोर्चा मंडल महामंत्री श्री राकेश मालवीय, श्री आशीष भदोरिया, श्री आशुतोष अग्रवाल, श्री मनीष अग्रवाल, इटारसी नगर युवा मोर्चा कार्यकर्ता श्री अमन अग्रवाल, श्री सोनू मल्होत्रा ( डोसे वाले ), श्री संजय युवनें एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री मदन सिंह रघुवंशी एवं प्रशासनिक स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply