निगम की फायर ब्रिगेड शाखा ने स्टेट बैंक आॅफ इंडिया मुख्यालय के कर्मचारियों को दी अग्नि सुरक्षा व बचाव कार्यों की जानकारी

नगर निगम भोपाल द्वारा अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ नागरिकों में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में निगम आयुक्त श्री के.वी.एस.चैधरी के निर्देश पर निगम की फायर ब्रिगेड शाखा के अमले द्वारा होशंगाबाद रोड स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया मुख्यालय के कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना के समय आपात स्थिति में प्राथमिक स्तर पर सुरक्षा एवं बचाव कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण व आवश्यक जानकारी दी गई साथ ही आपात स्थिति में प्राथमिक स्तर पर अग्नि की रोकथाम हेतु उपयोग में आने वाले उपकरणों को संचालित करना भी सिखाया। निगम के फायर अमले ने अग्नि दुर्घटना के समय ऊंची इमारतों में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने के तरीके भी बताये। सहायक फायर आॅफिसर श्री साजिद खान ने आपातकाल में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के प्राथमिक कार्यों का डेमो देकर स्टेट बैंक आॅफ इंडिया मुख्यालय के कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों को संचालित करने हेतु प्रशिक्षित किया एवं अग्नि दुर्घटना की स्थिति में फायर ब्रिगेड के दूरभाष क्रमांक 0755-2542222, 2701401 पर तत्काल सूचना देने हेतु जानकारी भी दी गई।
निगम आयुक्त श्री के.वी.एस.चैधरी के निर्देश पर निगम की फायर ब्रिगेड शाखा के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बुधवार को होशंगाबाद रोड स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया मुख्यालय में विभिन्न प्रकार के अग्निशमन हेतु उपयोग में आने वाले उपकरणों आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और व्यवहारिक रूप से अग्निशमन उपकरणों को संचालित करने का प्रशिक्षण भी स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के कर्मचारियों को दिया।

,

Leave a Reply