सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मँच ने किया शिक्षकोँ का किया सम्मान ..ःःअध्यक्ष पँ. अरूण दीक्षित एक दीप दूसरे दीप को तभी प्रज्वलित कर सकता जब वह स्वयं दैदीप्यमान हो सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने उक्त कथन को चरितार्थ किया।आपने अपना जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप मे समर्पित किया वे स्वयं शिक्षक के पद पर कार्य करते हुए राष्ट्रपति के पद पर पहुँचे।उनका समस्त जीवनशैली, जीवनदर्शन. शिक्षक के चारोँ ओर घूमती।उनका नाम भारत ही नही विश्व.के इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरोँ मे अँकित हैःःःजयबाला निगम ःःःःःःःःनेहरु पार्क मे सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता समिति ने अध्यक्ष अरुण दीक्षित के नेत्रत्व मे धूमधाम से मनाया ।सबसे पहिले पँ. अरुण दीक्षित ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की फोटो पर माल्यार्पण किया ,तत्पश्चात सदस्यों ने माल्यार्पण किया।श्री अरुण दीक्षित ने उनकी दार्शनिक प्रष्ठभूमि ,जन्म शिक्षा,शेक्षिक कार्यों, राष्ट्रपति की भूमिका पर पर ओजस्वी विचारों को रखा। उन्होंने शिक्षक पद पर कार्य करते हुए राष्ट्रपति पद को गौरान्वित किया। के.एन.त्रिपाठी ने शिक्षकों के षद्वारा किए गये शैक्षिक कार्यों के साथ वैग्यानिक कार्यों पर अपने विचार रखे।श्री ललित यादव,डा.मयँक तोमर,डा.सुरेन्द्रजीत सिँह,मो.अक्रम खान, श्रीमती किरण शर्मा ने भी अपने विचारों को रखा।इस अवसर पर श्री अशोक दिगोलिया,श्री आशीष तिवारी,श्री सुरजीत सिँहश्री लाला सोनी ,ललित यादव सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।इस पावन अवसर श्री मो.अकरम खान श्रीमती किरण शर्मा, डा.मयंक तोमर,कु.जयबाला निगम को पुष्प माला शाल श्रीफल से सम्मानित कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।इसके बाद विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र यादव के पिताजी ,मम्मी का सम्मान उनके निवास पर शाल,श्रीफल स्म्रति चिन्ह से किया।कु.जयबाला निगम ने अध्यक्ष पँ .अरुण दीक्षित एवँ समस्त समिति की तरफसे पुत्रबधु प्रथम महिला,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र का सम्मान पुष्ष माला पहिनाकर जन्माष्टमी ,शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।यादव जी के परिवार ने स्वागत जलपान मिठाइयों से किया।
