
मंत्री की टिप्पणी से नाराज पटवारियों ने तहसील में बस्ते जमा कर शुरू की हड़तालउच्च शिक्षा व खेल मंत्री की पटवारियों के भ्रष्ट होने संबंधी टिप्पणी के खिलाफ पटवारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।…
उच्च शिक्षा व खेल मंत्री की पटवारियों के भ्रष्ट होने संबंधी टिप्पणी के खिलाफ पटवारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार काे पटवारी संघ के आह्वान पर चिचाेली के पटवारियों ने तहसील ऑफिस में अपने-अपने बस्ते जमा किए और विसंगति दूर करने की मांग रखी। इधर किसानां की फसलें बारिश से खराब हाे चुकी हैं, सर्वे हाेना है। पटवारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से लाेगाें और किसानों काे परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चिचाेली के पटवारी संघ अध्यक्ष अनिल सावरकर, प्रवीण मालवीय, विजय राठौर, लवप्रीत सोनी, संजय मानकर, रेखा मानकर सहित समस्त पटवारियों ने मंत्री की टिप्पणी के खिलाफ तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया और तहसीलदार लवीना घागरे को ज्ञापन के साथ हल्का नंबर के बस्ते, रिकाॅर्ड सौंप दिए। इस दाैरान उन्हाेंने लंबित समस्या वेतन विसंगति दूर करने की भी मांग रखी। उन्हाेंने कहा मंत्री के माफी नहीं मांगने तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। ज्ञापन देने वालों में रवि नर्रे, दीपक उइके, संजय मानकर, योगेश झरबड़े, लीना घनेशवरी, पाडूरंग देशमुख, मोरध्वज टिकमे, सूरतराम धुर्वे सहित अन्य शामिल थे।
शाहपुर में 40 हल्कों के 30 पटवारी भी हड़ताल पर, फसल सर्वे का काम रुका
ब्लॉक के 40 हल्कों के 30 पटवारियों ने गुरुवार को बस्ते जमाकर हड़ताल शुरू कर दी है। ब्लॉक के अध्यक्ष इमरतलाल ने बताया पटवारियों के हड़ताल पर जाने से फसल प्रयोग तथा फसल सर्वे का काम प्रभावित होगा।
ब्लॉक के 26 पटवारी हड़ताल पर
भैसदेही| ब्लॉक के 26 पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सर्किल भैंसदेही और झल्लार में कुल 30 पटवारी पदस्थ हैं, जिसमें से 4 पटवारी लंबे समय से अवकाश पर हैं। 26 पटवारियों ने गुरुवार से तहसीलदार के पास बस्ते जमाकर हड़ताल शुरू कर दी है। इससे सर्वे सहित अन्य कार्य प्रभावित होगा। इसके अलावा अामला, अाठनेर, घाेड़ाडाेंगरी सहित अन्य ब्लॉकों में भी पटवारियों ने बस्ते जमा कर हड़ताल शुरू कर दी है।
चिचाेली। पटवारियों ने तहसील में बस्ता जमाकर तहसीलदार काे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ज्ञापन साैंपा।
पहले दिन ही परेशान हुए किसान
पटवारियाें के तहसील कार्यालय में गुरुवार काे बस्ता जमा करने और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से किसान व अन्य लाेग परेशान हाेने लगे हैं। वर्तमान में क्षेत्र में हुई बारिश से फसलें खराब हाे चुकी हैं। इनका सर्वे हाेना है। किसान चाहते हैं कि जल्द से जल्द सर्वे हाे और बीमा की राशि मिल सके। पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से सर्वे का कार्य पूरा नहीं हाे पाएगा। इससे आगे किसानों काे दिक्कतें अाएंगी। गुरुवार काे किसान व अन्य लाेग पटवारियों के हड़ताल पर जाने से परेशान हाेते रहे।
मंत्री ने ये टिप्पणी की थी
उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने मंच से पटवारियों को भ्रष्ट और रिश्वत खोर कहा था। इससे पटवारियों में नाराजगी बढ़ गई थी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गिरदावरी में रिश्वत लेने की बात कहकर हवा दे दी। इससे प्रदेशभर के पटवारी आक्रोशित हैं। इसके तहत प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू हो गया है। चिचोली के पटवारी संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में बस्ते जमा कर दिए गए हैं। सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।