साहूकार जैन के घर में घुसे सशस्त्र डकैत, 20 लाख की डकैती, 4 घंटे मदद को चिल्लाती रही वृद्धा

बी.एल शाक्य, ब्यूरो चीफ 

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि सिरसौद गांव में रहने वाले साहूकार जयकुमार जैन के घर में आधी रात सशस्त्र डकैत घर में घुस गए और बंदूक की नोक पर सोना-चांदी और नगदी सहित 20 लाख रूपए का माल साथ ले गए। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने अभी इस मामले में केवल 50 हजार की चोरी का मामला दर्ज किया हैं। 
जानकारी के अनुसार सिरसौद गांव में निवास करने वाले रिटायर्ड शिक्षक जयकुमार जैन उम्र 82 साल अपनी पत्नी संपत देवी जैन उम्र 77 घर में अकेले रहते हैं। उनके 3 पुत्र शिवपुरी सरकारी नौकरी में है और शिवपुरी में निवास करते हैं। बताया गया हैं कि घटना वाली रात जयकुमार जैन अपने पुत्र से मिलने शिवुपरी गए थे और रात में वही सो गए। घर में उनकी पत्नि संपत देवी अकेली थी।
सिरसाैद स्थित घर के जिस कमरे में जयकुमार सोते थे, बदमाशों ने उसके कुंदे उखाड़ दिए। घर में अकेली संपत देवी जैन (77) पत्नी जयकुमार जैन आहट पाकर जाग गईं। दूसरे पाटौरनुमा कमरे की अंदर से कुंदी खोलकर झांका तो एक बदमाश आता दिखा। धमकी दी कि बाहर आई तो गोली मार दूंगा। संपत देवी डर गईं अंदर से कुंदी बंद करके जोर-जोर से चिल्लाने लगीं, लेकिन कुछ दूरी पर मंदिर पर भजन-कीर्तन की वजह से पड़ौसियों तक आवाज नहीं पहुंच पाई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।

सुबह उठकर अपने देवर को दी घटना की जानकरी

लूटपाट कर बदमाशाें के भागने के बाद संपत देवी तड़के 4.30 बजे घर से बाहर निकलीं और नजदीक स्थित देवर कन्हैयालाल जैन के घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। कन्हैयालाल ने तत्काल फोन लगाकर जयकुमार जैन व राजेंद्र कुमार को घटना की सूचना दी।

,

Leave a Reply